गाज़ियाबाद

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदमाश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

लूट की वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में थे बदमाश
2 min read
loni
गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी, एक बदामश गिरफ्तार, जवान को भी लगी गोली

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए पुलिस का मिशन एनकाउंटर जारी है, जिसके तहत पुलिस और बदमाशों का एक बार फिर आमना-सामना हुआ। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। हालाकि मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लग गई, फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

दरअसल रविवार देर रात गाजियाबाद के लोनी थाना के ट्रोनिका सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई,जब बाइक सवार दो बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने इलाके के की घेराबंदी कर तलाशी शुरु कर दी। तभी बाइक सवार दोनों बदमाश भागने की कोशिश कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपाचे बाइक सवार बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को भी घायल कर दिया। हालाकि इनमें से एक बदमाश भागने में कामयाब रहा, फिलहाल घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल पकड़ा गया बदमाश का नाम दिलशाद बताया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात अरविंद मोर्य ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है, इसके नाम कई लूट के मामले दर्ज हैं और फिलहाल उसके अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। जबकि इसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही है जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
21 May 2018 09:00 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी