गाज़ियाबाद

Para Athlete Chirag Tyagi Murder: क्यों हुई पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या? आरोपी ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा

Para Athlete Chirag Tyagi Shot Dead: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी (International Para Athlete Chirag Tyagi) की बीते दिन गोली मारकर हत्या (Chirag Tyagi Shot Dead) कर दी गई थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने हत्या की वजह बताई है।

2 min read
इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी (File Photo- Patrika)

Para Athlete Chirag Tyagi Shot dead: अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी (International Para Athlete Chirag Tyagi) की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। चिराग त्यागी (Chirag Tyagi) का शव बीते दिन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मिला था। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

Para athlete Chirag Tyagi Shot dead: इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, गाजियाबाद में मिला शव मिला

चिराग त्यागी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या बदले की भावना से की गई थी। चिराग का शव बीते दिन गाजियाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र के साई कुंज इलाके में मिला था। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस को 30 मई 2026 को शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो मृतक की पहचान इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी के रूप में हुई। शव को प्रथम दृष्टया देखने से यह प्रतीत हुआ कि किसी व्यक्ति द्वारा इनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

बदले की भावना से की गई चिराग की हत्या

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच के आधार पर एक आरोपी यश खटिक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि यश खटिक भी पैरा ओलंपिक खिलाड़ी है। पहले वह चिराग त्यागी के साथ प्रैक्टिस करता था। चिराग और यश दोनों ब्लाइंड कैटेगरी में प्रतिभा करते थे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के संबंध में कुछ समय पहले चिराग ने यश की शिकायत की थी। जिसके कारण यश का क्वालिफिकेशन कैंसल कर दिया गया था। यश खटिक इसी बात से नाराज चल रहा था। बदला लेने के उद्देश्य से यश ने पिस्टल से फायर करके चिराग त्यागी की हत्या कर दी है। परिजनों से तहरीर लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गाजियाबाद के निवासी थे चिराग

इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी गाजियाबाद जिले में मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सैथली गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 100 और 400 मीटर की कई स्पर्धा में भाग लिया था। चिराग ने राष्ट्रीय और इंटरनेशनल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह त्यागी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रैक्टिस किया करते थे और वहीं हॉस्टल में रहते थे।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे
Also Read
View All