गाज़ियाबाद

स्कूल गई 13 साल की मासूम नशे में मिली, परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

परिवार वाले दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं और पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोपी लगा रहे हैं।

2 min read
Feature image

गाजियाबाद। विजय नगर इलाके की बागू कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की मासूम 7वीं कक्षा में पढ़ती है। जो स्कूल के लिए गई थी लेकिन शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसके परिवार को चिंता हुई और वह तलाश में जुट गए। जिसके बाद बच्ची घर के बाहर ही बेहोशी की हालत में पाई गई। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि बच्ची नशे की हालत में है। वहीं परिवार वाले दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं और पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोपी लगा रहे हैं।

परिवार के अनुसार बच्ची स्कूल गई थी और छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में उनके यहां किराए पर रहने वाले किराएदार का लड़का गौतम लड़की को जबर्दस्ती अपने साथ ले गया। लड़के ने लड़की के भाई को मारने की धमकी दी और जबरन उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ गाजियाबाद के लाल क्वार्टर इलाके में ले गया। देर शाम बच्ची अपने घर लौटी और उसकी हालत खराब थी। साथ ही वह नशे की हालत में थी। जिसके बाद परिवारवाले उसे जिला अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बच्ची का मेडिकल नहीं कराया और बच्ची को घर ले जाने के लिए बोल दिया। डॉक्टर ने भी बच्ची का मेडिकल नहीं किया और कह दिया कि पुलिस ही बच्ची का मेडिकल करायेगी। जिसके बाद परिवार बच्ची को घर ले आया और थाने पहुंचा। काफी हीलाहवाली के बाद पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। विजयनगर पुलिस का कहना है कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर एक युवक को हिरसत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
29 Aug 2018 05:52 pm
Also Read
View All
‘मेरा घर वापस दिला दो साहब’ गाजियाबाद में विधवा की गुहार पर DM का बड़ा एक्शन, पुलिस साथ लेकर खुद पहुंच गए मौके पर

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू