नोएडा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से नई पार्टी का गठन कर लिया। पार्टी के गठन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सपा में अनादर महसूस कर रहे हों उन्हें मेरे साथ आना चाहिए। मैं उन्हें हमेशा अपने साथ रखूंगा। इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अशोक चौहान ने कहा कि शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने से समाजवादी पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।