26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीराज में एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए किया गया शांति यज्ञ का आयोजन

सुरक्षा के उपाय करने के बजाए धर्म और अध्यात्म का लिया जा रहा है सहारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Aug 2018, 3:25 PM IST

yagya

योगी राज राम में एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं रोकने के लिए किया गया शांति यज्ञ का आयोजन

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गांव रेवड़ी रेवड़ा के लोगों ने ईस्टर्न पैरिफेरियल एक्सप्रेस-वे पर गांव के पास आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की रोकथाम के लिए शांति यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया । इसमें आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस शान्ति यज्ञ का आयोजन मुरादनगर थाना एरिया के इस्टर्न पेरिफेरियल रोड पर आयोजन किया गया। आपको बता दें कि जिस दिन से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ हुआ है। उसके बाद से इस रोड पर कहीं ना कहीं एक बड़ा सड़क हादसा हो जाता है। इसके कारण कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन इन सड़क हादसों की रोकथाम करने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। सड़क पर स्पीड मीटर की गाड़ी भी खड़ी की गई है । इसके अलावा जगह पर पुलिस पिकेट को भी लगाया गया है ।लेकिन इसके बावजूद भी कहीं ना कहीं कोई बड़ा हादसा आय दिन होते रहते हैं। आपको बता दें हाल में ही इसी जगह हरियाणा पुलिस के 2 दरोगा सड़क हादसे के कारण मौत के मुंह में समा गए थे ।


इसके अलावा कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता है, जब इस इलाके में सड़क हादसा ना होता हो। इसे देखते हुए कुछ लोगों का सुझाव था कि यदि इस पैरिफेरियल रोड पर एक यज्ञ का आयोजन किया जाए तो निश्चित तौर पर लगातार होने वाले इन सड़क हादसों में कमी आ सकती है । इसलिए गांव के बुजुर्गों ने यह निर्णय लिया कि गांव के पास पैरिफेरियल रोड पर एक यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाए तो शायद लगातार हो रहे सड़क हादसों में कमी आ सकती है। इसी धारणा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । उसके बाद यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि यहां सड़क हादसे न हो पाएं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग