गाज़ियाबाद

मासूम बच्चों के सामने माता-पिता ने पिया तेजाब, दोनों की हालत नाजुक

Highlights- गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की घटना- गृह क्लेश में पति-पत्नी ने किया तेजाब का सेवन- एसएचओ बोले- पति ने तेजाब पीकर पत्नी को भी पिलाया
2 min read
acid.jpg

गाजियाबाद. लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गृह क्लेश के कारण पति-पत्नी ने तेजाब पी लिया। इसके जानकारी दंपती के बच्चों ने पड़ोसियों की तो उन्होंने तुरंत पुलिस बुलाकर दोनों को दिल्ली स्थित जीटीबी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच शनिवार की दोपहर दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। इस विवाद में पति ने घर में रखे तेजाब का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पति की हालत बिगड़ते देख पत्नी ने भी वही तेजाब पी लिया। जब दोनों की हालत खराब होने लगी तो बच्चों ने इसकी जानकारी अपने पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन में पुलिस को बुला लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस मामले में लोनी कोतवाली के एडिशनल एसएचओ बीके त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि पहले पति ने तेजाब का सेवन किया था। इसके बाद पत्नी को भी तेजाब पिलाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हालत में सुधार होने पर पति-पत्नी के बयान लिया जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले कोई तहरीर नहीं मिल है।

Published on:
24 Nov 2019 11:23 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी