4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड सेफ्टी विभाग का छापा, गोदाम से लाखों की प्रतिबंधित पाॅलीथिन जब्त, देखें Video

Highlights- बुलंदशहर में फूड सेफ्टी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई- हलवाई के गोदाम जब्त की 15 कुंतल से अधिक पाॅलीथिन- पाॅलीथिन की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Nov 2019, 10:52 AM IST

bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. देशभर में प्रतिबंध के बावजूद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खुलेआम पाॅलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। इसको लेकर प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बुलंदशहर में शनिवार की देर शाम में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने प्रतिबंधित पाॅलीथिन के गोदाम में छापेमारी की। इस कार्रवाई में विभाग ने पॉलीथिन का बड़ा जखीरा बरामद किया है। फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार, जब्त की गई पाॅलीथिन की मात्रा करीब 15 कुंतल से भी अधिक है। इस कार्रवाई के दौरान व्यापारी और फूड अफसरों के बीच नोक-झोंक भी हुई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति पर सपा और कांग्रेस ने कहा- भाजपा एक दिन इसका परिणाम जरूर भुगतेगी

दरअसल, बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ला में शनिवार की देर शाम फूड सेफ्टी विभाग की टीम पाॅलीथिन को लेकर सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम को देवीपुरा काली मंदिर के पास एक गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन के रखे होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्य करते हुए विभाग की टीम डेजिग्नाटेड अफसर डॉक्टर गौरी शंकर और चीफ फूड सेफ्टी चीफ मनोज कुमार और उनकी टीम हलवाई के गोदाम पर पहुंची। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पाॅलीथिन रखी हुई थी। टीम ने गोदाम में रखी करीब 15 कुंतल से अधिक पॉलीथिन को जब्त कर लिया। इतना ही नहीं टीम ने पाॅलीथिन की कालाबाजारी करने वाले व्यापारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके बाद कार्रवाई से खफा व्यापारियों ने हंगामा करने की कोशिश की। इसके चलते फूड सेफ्टी अफसरों को पुलिस को भी बुलाना पड़ा।

बुलंदशहर एडीएम प्रशासन रविंदर कुमार ने बताया कि फिलहाल टीम ने मौके से बरामद हुई सभी पॉलीथिन जब्त कर ली है। टीम अब आगे ये पता लगाने में जुटी है कि नगर में आखिर ऐसे और कितने गोदाम हैं, जिनमें प्रतिबंधित पॉलीथिन को स्टॉक किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक पर तानी पिस्टल, बेटे और गनर से हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा