गाज़ियाबाद

हाउस टैक्स की मार के बाद गाजियाबाद में बढ़ा पार्किंग शुल्क, जानें अब कितना देना होगा किराया

नगर निगम द्वारा नए नियम लागू होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला उच्च अधिकारियों के लेने के बाद लागू किया गया है। जो अब एक ही कंपनी की जिम्मेदारी है, जिसे यह अधिकार दिया गया है।
2 min read
हाउस टैक्स की मार के बाद गाजियाबाद में बढ़ा पार्किंग शुल्क, जानें अब कितना देना होगा किराया

गाजियाबाद जिले के लोग अभी हाउस टैक्स से उबर भी नहीं पाए थे की अब पार्किंग शुल्क कमर तोड़ने के लिए तैयार है। बता दे कि दिल्ली-एनसीआर के वाहन चालकों के लिए अब गाजियाबाद नगर निगम ने पार्किंग शुल्‍क में पांच गुना बढ़ोत्तरी करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में गाजियाबाद नगर निगम ने एक टेंडर जारी करके इस बात की पुष्टि की कि पार्किंग शुल्क पहले की अपेक्षा पांच गुना अधिक होगा। इसके लिए नगर निगम ने 34 पार्किंग स्थलों की जिम्मेदारी एक ही कंपनी को दी है। जिसका संचालन कंपनी अधिकार ग्रहण करने के बाद निगम के सभी पार्किंग स्थलों पर हर घंटे के हिसाब से शुल्‍क वसूलेगी।

निगम के अधिकारियों ने टेंडर जारी किया

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह अतिरिक्त शुल्क स्मार्ट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम को लागू होने के नाम पर बढ़ाया गया है। ऐसे में अगर आप गाजियाबाद से नोएडा, दिल्ली से गाजियाबाद या गुरुग्राम से गाजियाबाद यात्रा करके आते हैं तो आपको पार्किंग में वाहन खड़ी करने के लिए जेब पांच गुना ढ़ीली करनी पड़ेगी। बकायदा इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने के पिछले दिनों ही निगम के अधिकारियों ने टेंडर भी जारी कर दिया है। जिसके बाद पूरे शहर में इसे जमीनी स्तर पर लागू करके वसूली शुरू कर दी जाएगी। वहीं अगर पार्किंग शुल्क की बात की जाए तो अब तय मानक के अनुसार आठ घंटे दोपहिया वाहन पार्क करने पर 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपये शुल्क निर्धारित है।

अब इस तरीके से देय होंगे शुल्क

नगर निगम द्वारा नए नियम लागू होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला उच्च अधिकारियों के लेने के बाद लागू किया गया है। जो अब एक ही कंपनी की जिम्मेदारी है, जिसे यह अधिकार दिया गया है। वहीं देय राशि की बात करे तो उसके अनुसार चार पहिया वाहन को पहले दो घंटे के लिए 40 रुपये पार्किंग शुल्क देना होगा। इसके बाद प्रत्येक घंटे पर वाहन मालिक को 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, दो पहिया वाहन चालकों से पहले दो घंटे के लिए 20 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएग, इसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए 10 रुपये देने होंगे। इसी के साथ अन्य वाहनों के भी रेट तय किए है जो अब पहले अधिक है।

Published on:
02 Jun 2022 02:58 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल