गाज़ियाबाद

नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज कर खदेड़ा- देखें वीडियाे

Highlights तनाव पूर्ण स्थिति को देख चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई फोर्स डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा ड्रोन कैमरों से भी रखी जा रही निगरानी
less than 1 minute read
protest.jpg

गाजियाबाद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के केलाभट्टा इलाके में नमाज अदा करने के बाद पीएसी चौक पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सैंकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। इसबीच पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया।

पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उधर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ द्वारा पथराव करने से हड़कंप मच गया। पथराव होने पर पुलिस ने उपद्रवियों को भगाने के लिए लाठी का सहारा लिया। पुलिस ने मौके से लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा दिया। स्थिती तनाव पूर्ण बनी हुई है। जिसे देखते हुए मौके पर आला अधिकारी पहुंचे।

डीएम और एसएसपी ने संभाली स्थिती

उधर हंगामे और पथराव की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इसके साथ समझा बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसबीच पुलिस ने ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

Published on:
20 Dec 2019 05:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी