(CAA) नागरिकता संशोधन कानून और (NRC) एनआरसी के विरोध में गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के साथ सैंकड़ों (Samajwadi Party Leader) सपा नेता प्रदर्शन पर उतरे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही (Police Officer) पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी गुलाबचंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह,व प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर समेत 46 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी सभी को एक साथ अपने काबू में कर किसान इंटर कालेज ताहरपुर में ले गये। जहां सभी को करीब तीन घंटे तक हिरासत में रखा गया। वही (Workers) कार्यकर्ताओं के बीच कमाल अख्तर ने कहा कि (Bjp Government) भाजपा सरकार (CAA/NRC) नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के जरिये मुस्लिमों का उत्पीडऩ करने में जुटी है। उन्होंने इन मुददों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को भंग करने की मांग की है।