रामपुर। CAAऔर NRC के विरोध में गुरुवार प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ ही रामपुर में भी प्रदर्शन किया गया। यहां विरोध प्रदर्शन में सपा के दिग्गज नेता और सांसद आजम खान भी शामिल हुए। प्रशासन द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने से नाराज आजम खान ने पार्टी कार्यालय की छत पर चढ़कर CAA और NRC कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही यहां शहरमुफ्ती ने 21 दिसंबर को जिला बंद करने का ऐलान कर दिया। उधर व्यवस्था बनाये रखने व हिंसा से बचने के लिए जिले में (Internet Closed) इंटरनेट बंद कर दिया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को (DM) डीएम के आदेश पर 600 लोगों को रेड कार्ड सौंपा गया। और 155 लोगों को हिरासत में लिया गया है।