वहीं, देवबंद में भी जगह—जगह नमाज पढ़ने के बाद नमाजी सड़कों पर उतरे। हालांकि, कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या मेंं पहले ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया। उसके बाद भी हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले ही मार्केट और बाजार बंद कर दिए गए थे। उधर, शांति समिति के लोग भी प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए नजर आए। इसके अलावा अलावा दारुल उल उलूम के बाहर खुद डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सुरक्षा की कमान संभाली। हालांकि, दारुल उल उलूम ने पहले ही स्टूडेंट्स को सख्त हिदायत दी थी कि जुमे की नमाज के बाद परिसर में पहुंचे। उसके बाद भी देवबंद की सड़कों पर हजारों लोग उतरे। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।