गाज़ियाबाद

होली से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, करोड़ों रुपये की शराब की बरामद

Highlights . होली के मद्देनजर सीमाओं पर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता. तस्करों पर रखी जा रही कड़ी नजर. तस्करी की अभी तक 30 हजार लीटर शराब पकड़ी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2020, 11:19 AM IST
police.png

गाजियाबाद। होली का त्यौहार नजदीक आते ही शराब की तस्करी बढ़ गई है। हरियाणा से गाजियाबाद में तस्कर करके शराब लाई जाती है। हरियाणा से शराब तस्करी को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों की माने तो आने वाली होली के मद्देनजर तस्करों के खिलाफ यूपी हरियाणा सीमा पर संघन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस चेकिंग के दौरान पिछले एक माह जनपद से 30 हजार लीटर शराब पकड़ी है। जिसकी कुल कीमत एक करोड़ के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने तकरीबन 237 मुकदमे दर्ज किए हैं। साथ ही तकरीबन 250 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किए गए हैं। इतना ही नही मुखबिर की सूचना और वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वाहनों से ये तस्करी की जा रही थी उन वाहनों को भी जब्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर आगामी होली के मद्देनजर भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें: Holi i 2020 से पहले रेलवे ने दिया तोहफा, नॉन स्टॉप सफर पूरा कर सकेंगे यात्री

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि दूसरे राज्यों से शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही होली को करीब देखते हुए पुलिस ने चौकसी और बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: