गाज़ियाबाद

जानिये क्‍यों, कैमरे देख दुम दबाकर भागे पुलिसकर्मी, देखें वायरल वीडियो-

खुलेआम कानून का उल्‍लंघन कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी बोले- होगी कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 1:52 PM IST
Ghaziabad

गाजियाबाद. महानगर में पुलिस वालों की बदसलूकी का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल दो पुलिस वाले बिना हेलमेट के रोड पर बाइक चला रहे थे। अारोप है कि ये राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रैश ड्राइविंग कर रहे थे। लोगों ने जब इनका वीडियो बनाने की कोशिश की तो इन्होंने एक शख्स का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस बीच मौके पर मीडियाकर्मी भी आ गए। जैसे ही उन्होंने मीडियाकर्मियों को देखा तो ये दोनों अपनी बाइक लेकर मौके से भाग निकले।

अगर कानून के कानून के रखवाले ही रोड पर कानून के नियमाें का उल्‍लंघन करेंगे तो आम लोग कैसे मानेंगे। बिना हेलमेट के ऐसे पुलिसवाले कई बार आपने देखे होंगे, लेकिन अगर किसी आम आदमी को ये लोग देख लेते हैं तो उसके साथ बदसलूकी पर भी उतारू हो जाते हैं और उसे कानून का पाठ पढ़ाने लगते हैं। खासतौर से चुनावी समर में पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तमाम चौराहों पर पुलिस चेकिंग कर रही है और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले हर शख्स का चालान काटा जा रहा है, लेकिन राजनगर एक्‍सटेंशन क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के रैश ड्राइविंग के साथ सड़क पर जा रहे थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन्हें किसी भी पॉइंट पर चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों ने नहीं रोका। जब आम लोगों ने इसका विरोध किया तो जनाब बदसलूकी पर उतारू हाे गए। इतना ही नहीं इन्‍होंने वीडियो बना रहे एक युवक का फोन भी छीनने का प्रयास किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि अब यह मामला गाजियाबाद के एसपी सिटी आकाश तोमर तक पहुंच गया है। इस वीडियो के बारे में एसपी सिटी आकाश तोमर से जानकारी ली गई तो उन्‍होंने कहा कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान किए जाने के बाद निश्चित तौर पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
24 Nov 2017, 1:52 PM IST
Published on: