6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का तोहफा, रहड़ी पटरी वालों को इस पॉलिसी के बाद प्रशासन नहीं करेगा परेशान

वेंडर पॉलिसी लागू करने की कवायद शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 24 Nov 2017, 12:56 PM IST

cm yogi

cm yogi

नोएडा। उतर प्रदेश के शहरों में जगह-जगह सड़कों पर लगी रहड़ी पटरी को हटाने के लिए योगी सरकार जल्द ही वेंडर पॉलिसी लागू करने जा रही है। इसके तहत यूपी के प्राधिकरण वाले सात शहरों में वेंडर पॉलिसी लागू की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने शहर की सड़कों से रहड़ी पटरी हटाकर वेंडर पॉलिसी लागू करने के लिए प्लान तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब इस पर शासन की ओर से अनुमति मिलने पर शहर के लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल सकेगी।

नोएडा में कई साल से बन रहा प्लान
बता दें कि नोएडा में वेंडर पॉलिसी लागू करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई साल से विचार चल रहा था। इसके चलते कुछ दिन पहले अधिकारियों ने शासन को इसका प्रपोजल तैयार करके भेज दिया है। इस पर शासन की एनओसी आने के बाद शहर में वेंडर पॉलिसी लागू कर दी जाएगी।

शहर में बनेंगे 7 जोन
प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई वेंडर पॉलिसी में शहर को 12 अलग- अलग जोन में बांटा गया है। साथ ही शासन की ओर से एनओसी मिल जाने के बाद इसकी मोनिटरिंग और टेंडरिंग आदि के लिए जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा।

शहर की व्यवस्था सुधरेगी
प्राधिकरण के ओएसडी राजेश शर्मा के मुताबिक शहर में वेंडर जोन बनाने के लिए शासन से जल्द एनओसी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वेंडर पॉलिसी लागू होने से शहर की व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी शहर की सड़कों पर लोग जगह-जगह कहीं भी ठेले लगाकर अतिक्रमण करते हैं। वेंडर पॉलिसी लागू होने के बाद अथॉराइज्ड वेंडर ही निर्धारित जगह पर ठेले लगा पाएंगे। जिसे अतिक्रमण नहीं हो सकेंगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर जगह जगह लगी रहड़ी पटरी के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित होता है। जिसके चलते शहर में कई बार ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। लेकिन वेंडर पॉलिसी लागू होने के बाद जब सड़कों से रहड़ी पटरी हट जाएंगी तो सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था भी सही बनी रहेगी।