जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में भवन का बेसमेंट भी बनाया जाएगा। साइबर हब के खुलने के बाद गाजियाबाद में राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय व्यजंन एक ही छत के नीचे मिलेंगे। यहां सभी प्रकार के कान्टीनेंटल, रशियन, मैक्सिको, ग्रीक, थाई, चाईनीज, इंडियन, इटेलियन भोजन के साथ दक्षिण भारतीय खाने का भी आनंद यहां आने वाले लोग उठा सकेंगे।