6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिंदा कारतूस भेज इस महिला प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी, यहां से लड़ रही हैं चुनाव

दादरी नगरपालिका परिषद में ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी को चुनाव से पीछे हटने के लिए जान से मारने की धमकी मिली है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 24 Nov 2017, 10:33 AM IST

Greater Noida news

Greater Noida news

ग्रेटर नोएडा. दादरी नगरपालिका परिषद के वार्ड 8 से सदस्य पद की चुनाव लड़ रही एक प्रत्याशी को चुनाव से हटने के लिए धमकी का लेटर मिला है। लेटर में एक जिंदा कारतूस भेजा गया है। चुनाव से न हटने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने की आंशका पीड़िता ने उनके सामने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर जताई है। पीड़ित परिजनों ने मामले की तहरीर दादरी कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। दादरी में धमकी देने का यह इकलौता मामला नहीं है। खुद बीजेपी कैंडीडेंट को चुनाव से नामांकन वापस लेना पड़ा था।

जानकारी के अनुसार दादरी वार्ड से चंचल शर्मा निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। चंचल के ससुर सुभाष शर्मा ने बताया कि उन्हें शुक्रवार की सुबह घर के बाहर एक लेटर मिला था। लेटर में चुनाव से हटने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव से न हटने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर में जिदा कारतूस भी रखा गया था। परिजनों ने प्रत्याशी की सुरक्षाा को देखते हुए अफसरों से पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है। दादरी कोतवाली प्रभारी रामसेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

पहला नहीं है मामला

बदमाशों की तरफ से धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। यूपी में बीजेपी की सरकार होने के बाद भी खुद बीजेपी के प्रत्याशी को चुनाव से हटना पड़ा था। उसने चुनाव के लिए बीजेपी से नॉमिनेशन कर दिया था। लेकिन एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने उन्हें धमकी दी थी। धमकी के बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने वार्ड 11 से सदस्य पद पर चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशी को धमकी दी थी। पीडि़त ने जान की सलामती को देखते हुए पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।

प्रशासन के सामने है चुनौती

चुनाव आयोग और डीएम बीएन सिंह लगातार निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है, लेकिन प्रशासनिक अफसरों की तैयारियों को बदमाश धता बता रहे है। दनकौर में बीजेपी प्रत्याशी के भाई पर मर्डर करने का आरोप लगा था। बाद में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। वहीं दादरी में आए दिन प्रत्याशियों को बदमाशों की तरफ से धमकी दी जा रही है।