गाज़ियाबाद

लॉकडाउन में लगी पबजी की लत, पॉलीटेक्निक छात्र ने गेम खेलते हुए किया सुसाइड

Highlights - गाजियाबाद के नंदग्राम की घटना - लॉकडाउन के कारण लगी पबजी की लत - पुलिस मामले की जांच में जुटी
2 min read
pubg-suicide.jpg
suicide

गाजियाबाद. नंदग्राम स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र को पबजी की लत लग गई थी और लॉकडाउन के दौरान वह देर रात तक पबजी खेलता रहता था। सुबह जब वह नजर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। जहां छात्र का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही घर में हाहाकार मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प़ुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, छात्र अभिषेक सिंह दिल्ली-मेरठ रोड पर नंदग्राम स्थित एक कॉलेज में पॉलीटेक्निक सेकंड ईयर का छात्र था। वह परिवार के साथ नंदग्राम स्थित अपने घर में ही रहता था। सिहानी गेट एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अभिषेक को पबजी खेलने की लत लग गई थी। लॉकडाउन के कारण वह परिवार के अन्य सदस्यों की तरह घर में रहता था। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण वह पहले से भी कहीं अधिक गेम खेलता था। मंगलवार रात को भी वह अपने कमरे में पबजी गेम खेल रहा था। सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके परिजन कमरे में पहुंचे और वहां का नजारा देखते ही चीख-पुकार मच गई। अभिषेक का शव फंदे से लटका था।

परिजनाें की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि छात्र के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। इसलिए पुलिस ने अभी तक केस दर्ज नहीं किया है। फिलहाल पुलिस पबजी समेत प्रेम-प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस को उसके मोबाइल में पबजी गेम मिला है।

Published on:
07 May 2020 10:02 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी