बुलंदशहर: जनपद के अनूपशहर कोतवाली इलाके के नगला गांव के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। एकाएक लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच में जुट गई।