गाज़ियाबाद

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले का भीड़ ने सरेआम किया इतना बुरा हाल, देखें लाइव वीडियो-

हापुड़ में छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले काे भीड़ ने सरेआम लाठी-डंडे से धुना

2 min read
छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचले का भीड़ ने सरेआम किया ये हाल, देखें लाइव वीडियो-

हापुड़. यूपी में मनचलों को लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ दिन से एक छात्रा को परेशान कर रहे एक मनचले को लोगों ने सरेआम जमकर पीटा। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासाः 10 करोड़ रुपये की सुपारी लेकर की गई डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या!

जानकारी के अनुसार एक छात्रा को एक मनचला कुछ दिन से परेशान कर रहा था, जिसकी सूचना छात्रा ने अपने परिजनों को दी थी। शनिवार सुबह छात्रा के स्कूल जाते समय मनचले ने फिर से छात्रा से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। मौके पर पहले से सजग परिजनों ने मनचले को रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद लोगों का आक्रोश इस कदर मनचले पर टूटा कि किसी ने थप्पड़ तो किसी ने डंडे आदि से मनचले की जमकर पिटाई की। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ इस मनचले को सबक सिखाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी मनचले के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करते जेल भेज दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। पकड़े गए मनचले का नाम आकाश पुत्र मदन है, जो कॉलेज और कोचिंग जाती लड़कियों को अक्सर परेशान करता आ रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी मनचले के परिजनों द्वारा पिटाई के खिलाफ कोई तहरीर दी जाती है तो उसका भी संज्ञान पुलिस द्वारा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब बागपत में व्यापारी का अपहरण, पुलिस विभाग में हड़कंप
Published on:
14 Jul 2018 10:41 am
Also Read
View All