गाज़ियाबाद

सलीम वास्तिक को 7 दिन बाद आया होश: 5 सेकंड का वीडियो आया सामने, डॉक्टरों के इशारों पर किया रिएक्ट

27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले के बाद सलीम वास्तिक की हालत में सुधार है। डॉक्टरों ने जारी किया 5 सेकंड का वीडियो परिजनों को दिया है। वहीं, जीशान और गुलफाम के पिता ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए है। पढ़ें सलीम वास्तिक की सेहत, पुलिस की सुरक्षा और मास्टरमाइंड की जांच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट।

2 min read

X मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जानलेवा हमले के 7 दिन बाद सलीम को होश आ गया है। दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक छोटा सा वीडियो भी दिखाया है।

ये भी पढ़ें

कुत्ते के काटने से शुरू हुआ विवाद, गुस्से में युवक ने ईंट मारकर महिला की ले ली जान, रोता रहा बच्चा

7 दिन बाद खुली आंखें

इस 5 सेकेंड के वीडियो में सलीम बेड पर नजर आ रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनके गले पर गहरे टांकों के निशान साफ दिख रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर उनका नाम बोलते हैं। सलीम धीरे से अपनी आंखें खोलते हैं। डॉक्टर उनसे जीभ बाहर निकालने को कहते हैं। इस पर सलीम अपनी जीभ बाहर निकालते है। डॉक्टर इसे रिकवरी का अच्छा संकेत मान रहे हैं।

बेटे की जुबानी पिता का हाल

सलीम के बेटे उस्मान फिलहाल अस्पताल में ही मौजूद हैं। उस्मान का कहना है कि 27 फरवरी को हमले के बाद से पापा बेहोश थे। 5 मार्च को उन्होंने पहली बार रिस्पॉन्स दिया है। हालांकि, वे अभी बोल नहीं पा रहे है। चाकू के वार से उनका लिवर डैमेज हुआ है। डॉक्टर दवाइयों के जरिए उसे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं।

मास्टरमाइंड की तलाश

दूसरी तरफ, पुलिस इस हमले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। हमले के आरोपी जीशान और गुलफाम पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। आरोपियों के पिता ने इस एनकाउंटर को 'फेक' करार दिया है। उनका कहना है कि अगर बेटों ने गलती की थी, तो उन्हें कोर्ट ले जाना चाहिए था। इधर, पुलिस अब उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जो इन दोनों हमलावरों के संपर्क में थे। असली मास्टरमाइंड कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा का कड़ा पहरा

सलीम वास्तिक की सुरक्षा को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। उनकी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। बेटे उस्मान को आपातकालीन पुलिस नंबर दिए गए हैं। दिल्ली के अस्पताल के बाहर 24 घंटे क्यूआरटी (QRT) वैन तैनात रहती है। गाजियाबाद पुलिस के आला अधिकारी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं। सलीम के ठीक होने तक उनकी सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

इलाज के खर्च के लिए बढ़े हाथ

सलीम के इलाज पर करीब 50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। परिवार की जमा पूंजी अब खत्म होने की कगार पर है। इस बीच हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब तक समाज की ओर से करीब 4-5 लाख रुपए की मदद दी जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि ठीक होने के बाद सलीम को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।

Published on:
06 Mar 2026 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर