गाज़ियाबाद

शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद सपा के दिग्गज नेताओं ने दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव द्वारा अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद से राजनीति में हलचल मच गई है।
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव द्वारा अपनी नई पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा के बाद से राजनीति में हलचल मच गई है। जिसके बाद से तमाम राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जहां एक तरफ समाजवादी पार्टी के समर्थक अपने चहेते नेता अखिलेश यादव का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग अभी उहापोह की स्थिति में है।

बात कही जाए दिल्ली से सटे गाजियाबाद की तो यहां शिवपाल यादव द्वारा नई पार्टी की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ता निराश तो जरूर हैं। लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने जिस तरह उन्होंने अभी तक अपनी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों के अनुसार काम किया है, वैसे ही आगे भी वह कार्य करते रहेंगे।

गाजियाबाद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा कि शिवपाल यादव का समाजवादी पार्टी को छोड़ना और अलग से पार्टी की घोषणा कर देना उनका पर्सनल मामला है। अभी तक हम जिस तरह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों के अनुसार कार्य करते आए हैं और आगे भी करते आएंगे। अभी भी उनका पूरा संगठन अखिलेश यादव के साथ है और उनकी नीतियों के अनुसार ही पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने भी कहा कि उन्होंने भी हमेशा संगठन में जुड़कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। शिवपाल यादव जी के समाजवादी पार्टी छोड़े जाने का क्या कारण रहा है। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उनका संगठन पहले की तरह अभी भी अखिलेश यादव की नीतियों पर ही कार्यकर्ता रहेगा।

Published on:
29 Aug 2018 04:11 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल