गाज़ियाबाद

ये लोग खोड़ा में बसाए नहीं गए…खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए, असद के एनकाउंटर के बाद बोले संगीत सोम

Sangeet Som statement Asad encounter : सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के एनकाउंटर पर भाजपा नेता संगीत सोम का बड़ा बयान। सोम ने कहा- 'ये जिहादी खोड़ा में बसाए नहीं गए, खुद आए हैं, इनकी जांच होनी चाहिए।

2 min read
संगीत सोम ने कहा इन जिहादियों पर कार्रवाई जरूरी, सबकी जांच होगी, PC- Patrika

गाजियाबाद : गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भाजपा नेता संगीत सोम ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जिहादी मानसिकता को जड़ से कुचलना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद के 11वीं के छात्र सूर्या मर्डर केस में दोस्त ने किया खुलासा, सामने आई वारदात की पूरी कहानी

संगीत सोम का पूरा बयान

संगीत सोम ने कहा, ये जिहादी खोड़ा में बसाए नहीं गए… खुद आए; इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह की जिहादी मानसिकता के साथ यह हत्या की गई, उसी मानसिकता को पुलिस ने जड़ से कुचल दिया है। गाजियाबाद पुलिस को बधाई देते हुए सोम ने कहा, “ऐसी सोच रखने वाले तत्वों को इसी तरह खत्म किया जाना चाहिए। अगर देश में यह मानसिकता बढ़ती रही तो भारत को पाकिस्तान या लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी।”

28 मई के दिन हुई था हत्या

28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन सूर्या चौहान (17) की किसी छोटी सी बात पर विवाद के बाद असद और उसके साथियों ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। सूर्या की मौत अस्पताल में हुई। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी असद की तलाश शुरू की। असद पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मारा गया। पुलिस के अनुसार, असद ने पहले फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई।

ऐसे जिहादियों का यही हाल होना चाहिए

संगीत सोम ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा देश गाजियाबाद पुलिस के साथ खड़ा है। उन्होंने इस घटना को जिहादी मानसिकता की उपज बताया और कहा कि कुर्बानी के नाम पर हत्याएं करने वालों का यही अंजाम होना चाहिए।

सोम ने आगे मांग की कि खोड़ा समेत ऐसे इलाकों में आए लोगों की पड़ताल और जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सूर्या चौहान के परिवार ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया है। सूर्या की मां सरोज देवी ने न्याय मिलने पर संतोष जताया, हालांकि उन्होंने पूरे षड्यंत्र की जांच की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें

हिंदू रक्षा दल का सदस्य था सूर्या, असद ने घात लगाकर 7 बार घोंपा चाकू, गाजियाबाद में छात्र की हत्या मामले में बड़ा खुलासा
Updated on:
01 Jun 2026 05:10 pm
Published on:
01 Jun 2026 05:07 pm
Also Read
View All
‘हिंदुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी है’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के BJP विधायक

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगालने में जुटी टीम

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाला असद कपड़ों की दुकान पर करता था काम, आखिर क्यों हुआ खून करने पर उतारू

सूर्या हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद असद के घर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने ढोल बजाकर चिपकाया अवैध कब्जे का नोटिस, देखने आ रहे लोग

सूर्या हत्याकांड : कौन है फरहान, जिसने असद को सूर्या को मारने के लिए दिया था चाकू? बोला- सारिक ने उकसाया