गाज़ियाबाद

Ghaziabad News: पुलिस चेकिंग के दौरान भागा स्कूटी सवार, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Ghaziabad News: गाजियाबाद के सूर्य नगर इलाके में पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान एक स्कूटी सवार फिसलकर गिर गया। जिससे वह घायल हो गया।
less than 1 minute read
Scooty rider slips while evading police checking injured

Ghaziabad News:गाजियाबाद के सूर्य नगर इलाके में एक नाटकीय दृश्य सामने आया है। यहां पर एक स्कूटी सवार ने पुलिस चेकिंग से बचने के दौरान फिसलकर गिर गया। इससे वह घायल हो गया। व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साहिबाबाद एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय के मुताबिक गाजियाबाद के सूर्य नगर इलाके में पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह तेजी से भागने लगा, जिसके बाद उसका पीछा किया गया। दुर्भाग्य से उसकी स्कूटी फिसल गई और रामपुरी रेलवे लाइन पर गिर गया। फिर उसने खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया।

आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हैं डेढ़ दर्जन मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल पीड़ित की पहचान जतिन चौहान के रूप में हुई है, जो सुंदरनगरी का निवासी है। पुलिस की जवाबी गोलीबारी के बाद व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी के पास से हथियार और पैसे भी हुए बरामद

पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह जुए में शामिल रहा है। हाल ही में उसने जुए के खेल में 1 लाख रुपए खर्च किए हैं। उसने चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग जैसे छोटे अपराध किए हैं। उसके पास कुछ हथियार और पैसे भी बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।

Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी