28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gaziabad News : कोर्ट में हंगामा…जज और वकीलों में नोंकझोंक, पुलिस चौकी फूंकी गई

जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान बवाल हो गया। जज अनिल कुमार और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकीलों ने हंगामा कर दिया। जज पर कुर्सियां फेंक दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठीचार्ज करके खदेड़ा। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

anoop shukla

•

Updated: 29 Oct 2024, 3:18 PM IST

मंगलवार को गाजियाबाद कचहरी में आज दिन में करीब 12 बजे वकीलों और जिला जज में एक मामले को लेकर नोकझोंक हो गई, विवाद बढ़ता देख जजों ने पुलिस बुला ली। जिस पुलिस को मामला शांत कराने के लिए बुलाया गया था, उसके आने के कुछ ही देर में विवाद जजों से हटकर पुलिस और वकीलों के बीच शुरू हो गया।मामला बिगड़ता देख पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी के अनुसार लाठीचार्ज के दौरान वरिष्ठ वकील नाहर सिंह यादव को चोट लगी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

जज और वकीलों में हुई नोंकझोंक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जिला जज अनिल कुमार की कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव और जिला जज में हुई नोंकझोंक और लाठीचार्ज के बाद वकीलों में नाराजगी है। बार सभागार में वकीलों ने बैठक कर जिला जज का बायकॉट करने का निर्णय लिया है।नाहर सिंह यादव का कहना है कि जिला जज धोखाधड़ी के आरोपितों को बिना सुने अग्रिम जमानत देने पर तुले हुए थे, इसका विरोध किया तो पुलिस बुलाकर लाठीचार्ज करा दिया।

चार नवंबर से कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा

नाहर सिंह यादव ने चार नवंबर से कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है। वकीलों का कहना है कि जिला जज की शिकायत हाईकोर्ट से करेंगे।पुलिस के लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ता अभिषेक यादव का कहना है कि धोखाधड़ी के मुकदमे में जिला जज अनिल कुमार के यहां सुनवाई थी।डासना में एलएमसी की जमीन घेरकर सौदा करने का मामला है। शिकायतकर्ता से एलएमसी की जमीन का सौदा कर 80 लाख रुपये ले लिए। आरोपितों की अग्रिम जमानत पर जिला जज के यहां सुनवाई थी। उसी दौरान बहस हो गई।

कचहरी पुलिस चौकी फूंकी गई

जिला जज कोर्ट में हुई नोकझोंक और लाठीचार्ज के बाद कचहरी पुलिस चौकी में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। मौके से पुलिसकर्मी भी भाग खड़े हुए। डीवीआर में तोड़फोड़ के साथ ही मेटल डिटेक्टर भी तोड़ दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग