गाज़ियाबाद

देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड खुद अपने लिए बनाएगी बिजली

मोहननगर एफओबी पर भी सोलर पैनल लगाने की तैयारी, 10 किमी में लगाए जाएंगे सोलर पैनल
2 min read
elevated road

गाजियाबाद। देश के सबसे लंबे एलिवेटिड रोड पर अब बिजली का खर्चा खुद एलिवेटिड रोड ही उठाएगी। यूपी के गाजियाबाद में एक हजार करोड़ से भी अधिक की लागत से तैयार हुए साढे दस किलोमीटर के एलिवेटिड रोड पर पांच-पांच किमी की दूरी पर सोलर पैनल सिस्टम लगाए जाएंगे। पैनल से बनने वाली बिजली पॉवर कॉरपोरेशन ग्रिड सिस्टम के माध्यम से लेगा। इसके बाद जितना खर्च एलिवेटिड रोड की रोशनी पर होगा उसे काटकर शेष बिजली खरीद लेगा। इससे ना केवल एलिवेटिड रोड की बिजली भी मुफ्त हो जाएगी। बल्कि आय का एक स्त्रोत भी पैदा होगा।

सुरक्षा के लिए लगेंगे कैमरे
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेशन तक की एलिवेटिड रोड पर सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से 20 कैमरों की सिफारिश ट्रैफिक पुलिस को दी गई है। लेकिन वीसी के मुताबिक कैमरों की संख्या कम भी हो सकती है। कैमरे एलिवेटिड रोड की दोनों की तरफ की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट और इंदिरापुरम पर उतरने और चढने वाले रैम्प पर लगाए जाएंगा। कैमरों की मॉनिटरिंग किस तरह और कैसे होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से समन्यवय स्थापित किया जाएगा।

मोहननगर एफओबी पर भी लगेंगे सोलर पैनल
एलिवेटिड रोड की तर्ज पर मोहननगर में प्रस्तावित एफओबी पर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसे भी ग्रिड सिस्टम से जोड़ा जाएगा। जीडीए वीसी रितू माहेश्वरी ने जानकारी दी कि एफओबी में एलिवेटर लगाए जाएंगे। इसका खर्चा निकालने के लिए सोलर पैनल लगवाए जाएंगे। फिलहाल पैनल लगाने के लिए कंस्लटेंट नियुक्त किया जाएगा। जो इस योजना का डीपीआर तैयार कर जल्द ही जीडीए को सौंपेगा।

Published on:
10 May 2018 08:44 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल