गाज़ियाबाद

पहले पी खूब शराब लेकिन जब पैसे देने हुए तो ठेके संचालक के साथ किया कुछ ऐसा की मच गई अफरा-तफरी

1200 की पी शराब लेकिन पैसे देने से कर दिया इनकार
2 min read
gzb
पहले पी खूब शराब लेकिन जब पैसे देने हुए तो ठेके संचालक के साथ किया कुछ ऐसा की मच गई अफरा-तफरी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में गोली बात-बात पर गोली चलना आम बात हो गई है। बीती रात एक बार फिर बिल नहीं चुकाने को लेकिन पहले विवाद हुआ। दरअसल जिले के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर DPS स्कूल के पास शराब के ठेके का है। जहां कुछ लोगों ने पहले तो जी भर कर शराब पी। उसके बाद जब ठेेके के संचालक ने बिल पकड़ाया तो पैसे देने से इनकार दिया। जिसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने ठेके के संचालक को गोली मार दी।

घायल ठेका संचालक के मुताबिक कुछ लोग शराब पीने आए आएं जिसके बाद उनका 1200रुपये का बिल आया। जब ठेका संचालक ने पैसे मांगे, तो पैसे देने से इंकार कर दिया और अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। जिसपर कैंटीन संचालक ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी उनमें से किसी ने कैंटीन संचालक पर गोली चला दी। गोली कैंटीन संचालक के पैर में लगी है। वहीं गोली मारने के बाद बदमाश गाड़ी में सवार होकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब बिल चुकाने को लेकर फायरिंग की गई हो। एक दिन पहले ही मुरादनगर में भी खुद को बीजेपी नेता बताते हुए कुछ लोगों ने खाना खाने के बाद बिल देने से इनकार कर दिया। जब ढाबा मालकिन ने पैसे दुबारा मांगे तो उस पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गई।

Published on:
07 Jun 2018 11:56 am
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल