गाज़ियाबाद

70 वर्षीय बुजुर्ग और आरोपी का एक और वीडियो वायरल, पीड़ित के बेटे ने पुलिस पर लगाए आरोप

वायरल वीडियो में मुख्य आरोपी और पीड़ित दिखाई पड़ रहे हैं। पीड़ित के बेटे ने पुुलिस पर उठाए कई सवाल।
2 min read
loni.jpg

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पिटाई के बाद वायरल हुए वीडियो मामले में अब तूल पकड़ता जा रहा है। कई तरह के बयान इस मामले में सामने आ चुके हैं। इस बीच अब बुजुर्ग का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग की बात परवेज गुर्जर से हो रही है और प्रवेश गुर्जर बुजुर्ग का सामान चैक कर रहा है। जिसमें और भी कई तरह के ताबीज और ताबीज बनाने का सामान भी दिखाई दे रहा है। इसी दौरान परवेज के द्वारा बुजुर्गों से पूछा गया कि वह किसके कहने से ताबीज देने आया था। बुजुर्ग ने बताया कि इंतजार नाम के एक युवक ने उन्हें भेजा था और उसी के कहने पर ताबीज दिया गया था। उसे प्रवेश गुर्जर से कुछ काम लेना है, इसलिए वश में करना है।

उधर इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग के बेटे बबलू सैफी ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उसने एक चैनल को बताया कि उन्होंने थाना लोनी में इस पूरी घटना की तहरीर दी थी। आरोप है कि वहां के कोतवाल ने अपने हिसाब से तहरीर लिख उनके पिता के हस्ताक्षर करा लिए। बबलू का दावा है कि उन्होंने थाना लोनी में जो शिकायत दी थी वह कोतवाल ने अपनी मर्जी से बदली है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस पर भी और कई तरह के सवाल खड़े किए गए हैं।उसके पिता ताबीज देने का काम नहीं करते। वह तो मात्र लोहार बढ़ई का काम करते हैं। वह भी लकड़ी का ही काम करता है। उसका कहना है कि पुलिस ने जो गिरफ्तारी की है, उसकी शिनाख्त भी नहीं कराई गई है। इसलिए पुलिस की गिरफ्तारी पर भी उन्हें शक है।

गौरतलब है कि मामले को तूल पकड़ते ही पुलिस अब हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने जांच के बाद सोशल मीडिया पर बुज़ुर्ग के साथ मारपीट व अभद्रता के वायरल वीडियो के संबंध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त इंतजार पुत्र मकसूद, बौना उर्फ सद्दाम पुत्र फारुख निवासी मौलाना आजाद कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर जनपद गाजियाबाद को थाना लोनी बॉर्डर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मुकदमे में समुचित धाराओं को बढ़ाते हुए पूर्व में ही मुख्य अभियुक्त परवेश गुर्जर, कल्लू व आदिल की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Published on:
17 Jun 2021 12:36 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी