गाज़ियाबाद

पाकिस्तान कनेक्शन, मुस्लिम आर्मी से लिंक…EX मुसलमान सलीम का गला रेतने वाले दोनों सगे भाइयों का खुला राज, जीशान का एनकाउंटर

Ex Muslim Salim: गाजियाबाद के लोनी में एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी जीशान का एनकाउंटर किया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भाई कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी से जुड़े थे और मामले में पाक-कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
less than 1 minute read
The secret of the two brothers who killed ex Muslim Salim is revealed

Ex Muslim Salim: गाजियाबाद के लोनी इलाके में शुक्रवार को यूट्यूबर एक्स-मुस्लिम सलीम पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। सलीम का गला रेतने वाले आरोपियों में शामिल दोनों भाइयों में से पुलिस ने जीशान का एनकाउंटर कर दिया है। इसके साथ ही छानबीन में पता चला है कि जीशान और गुलफाम दोनों भाई कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी से जुड़े थे। जांच में इस कट्टरपंथी संगठन के साथ पाक-कनेक्शन की बात भी सामने आ रही है।

पाकिस्तानी ने उकसाया तो रेत दिया गला!

इस मामले में पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गुलफाम और जीशान, दोनों भाइयों को हत्या करने के लिए एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने उकसाया था। मिली जानकारी के अनुसार, जीशान यूट्यूब पर एक चैनल चलाता है। इसके साथ ही वह टेलीग्राम के एक ऐसे कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा हुआ था जिसमें 18,200 सदस्य जुड़े हुए हैं। पुलिस का अंदाजा है कि दोनों भाइयों को इन्हीं संगठनों से उकसाने का काम किया गया है।

सलीम का गला रेत दिया

एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम पर यह जानलेवा हमला शुक्रवार को गाजियाबाद के लोनी इलाके में किया गया। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही सलीम पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने बेहद नजदीक से धारदार हथियार से सलीम का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया है और आगे की तहकीकात कर रही है।

Updated on:
02 Mar 2026 12:36 pm
Published on:
02 Mar 2026 12:35 pm