गाज़ियाबाद

अपराधियों का गढ़ बना गाजियाबाद, एक बार फिर व्यापारी की हत्या, आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बनी चुनौती

टायर फैक्ट्री मालिक की गोली मारकर हत्या
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 9:46 AM IST
ghaziabad
अपराधियों का गढ़ बना गाजियाबाद, एक बार फिर व्यापारी की हत्या, आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बनी चुनौती

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अपराध अपने चरम पर पहुंच गया है, आए दिन चोरी, लूट, जैसी वारदात अब आम होता जा रही हैं। एक बार फिर जिले में हत्या सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने एक टायर फैक्ट्री मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


दरअसल 47 साल के राजीव चौहान की विनगर इलाके में टायर और व्हील एलाइनमेंट की दुकान है। जबकि सिहानी गेट थाना क्षेत्र के हिंडन विहार में टायर की फैक्ट्री है। राजीव अपनी फैक्ट्री कुछ काम से गए थे। जैसे ही काम खत्म कर वो बाहर निकले पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनके माथे पर जा कर लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : आज गंगा दशहरा के साथ बन रहे शुभ योग , पर इन राशि वालाें को मिलेगा लाभ

वहीं राजीव चौहान की हत्या को लेकर परिवार ने फैक्टरी के 3 पूर्व कर्मचारी पर शक जाहिर किया है। उनका कहना है कुछ समय पहले उन कर्मचारियों फैक्ट्री से निकाल दिया गया था और वह लगातार धमकियां दे रहे थे। मृतक के बेटे का कहना है कि घर से कुछ देर पहले ही उसके पिता फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे। लेकिन उसके तुरंत बाद ही हत्या का खबर सामने आई। वहीं पुलिस इस मनामले की जांच में जुट गई है कि कहीं उन्हे जानबूझ कर साजिश के तहत बुलाया तो नहीं गया था। अब देखना होगा जल्दी अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही गाजियाबाद की पुलिस की कब्जे में कब तक आते हैं।

गौरतलब हो की गाजियाबाद में हत्या की वारदात बढ़ती जा रही है और पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 2 दिन पहले साहिबाबाद में केमिकल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उस मामले में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। तो इससे पहले कौशांबी में एक कारोबारी से 5 लाख की लूट के मामले में भी पुलिस के हाथ खाली है।

Published on: