गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दरोगा समेत तीन गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद में कविनगर थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे-24 पर गाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले में घुसी तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप गाड़ी
2 min read
Ghaziabad
गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, दरोगा समेत तीन गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-24 पर एक तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप अनियंत्रित हो गई और लोहे के गाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले में जा घुसी। घायलों में एक दरोगा भी शामिल है, जो कि पिकअप वाहन में बैठा हुआ था। हादसे के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नेशनल हाइवे पर हुए इस हादसे से लंबा जाम भी लग गया।

दरअसल, मामला गाजियाबाद में कविनगर थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे-24 का है। जहां सुबह तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप गाड़ी आईएमएस कॉलेज के पास एक लोहे के गाटर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले में जा घुसी। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक टैक्टर-ट्रॉले में जा धंसी।

इस हादसे में महेंद्रा पिकअप चला रहे ड्राइवर सहित आगे बैठे एक और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक दरोगा भी बताया जा रहा है जोकि पिकअप में ही बैठा था। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल हाईवे-24 पर हुए इस हादसे के बाद लंबा जाम भी लग गया।

Published on:
08 Jun 2018 12:24 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी