गाज़ियाबाद

यूपी पुलिस के इस दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद बड़ी वजह आई सामने

गाजियाबाद में तैनात डिप्रेशन में चल रहे दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

2 min read
Ghaziabad
मारपीट का केस दर्ज होने पर यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को मारी गोली, मौत

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कविनगर परिसर में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब बुधवार की सुबह इसी थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने खुद के सिर में गोली मार ली। थाने में गोली की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सब इंस्पेक्टर विजय कुुमार को पास ही स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें यशोदा हास्पिटल रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। विजय की मौत के बाद जिले के आलाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। इधर, घटना के बाद कविनगर थाने पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम जांच में जुटी है।

जानिये, क्यों भाजपा के कद्दावर विधायक ने ही कहा- भाजपा की सरकार बनना मुश्किल

ज्ञात हो कि दरअसल, हालिया दिनों में यूपी के कई जिलों से पुलिकर्मियों के सुसाइड की खबरें आई हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने का है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार कविनगर थाना परिसर में बने आवास में रहते थे और आज सुबह भी इसी आवास में थे। इसी बीच उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो थाना परिसर में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मी विजय कुमार के कमरे की तरफ दोड़े तो वहां सब इंस्पेक्टर विजय कुमार खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कोई देर किया बिना उन्हें नजदीक स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें यशोदा हाॅस्पिटल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान विजय कुमार की मौत हो गई। इसी बीच खबर सुनते ही जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। घटना के बाद मौके पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच में जुटी है।

डिप्रेशन में थे विजय कुमार

विजय कुमार द्वारा आत्महत्या की वजह तो अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। जानकारी मिली है कि विजय कुमार के ऊपर हाल ही में मथुरा में एक मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। विभाग की आेर से उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Published on:
10 Oct 2018 12:56 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो