गाज़ियाबाद

अब गाड़ी का यह नंबर लेने के लिए एडवांस में देने होंगे 1 लाख रुपये

Highlights Uttar Pradesh Transport Department ने बढ़ाई रजिस्‍ट्रेशन फीस VIP नंबरों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बढ़ाया गया पंजीकरण शुल्‍क प‍हले वाहन मालिक को देने पड़ते थे पांच हजार रुपये

less than 1 minute read
note.jpg

गाजियाबाद। अब अगर आपको अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी (VIP) नंबर चाहिए तो जेब ज्‍यादा ढीली करनी पड़ेगी। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) परिवहन विभाग की तरफ से वीआईपी नंबरों की रजिस्‍ट्रेशन फीस बढ़ा दी गई है। गाड़ी के ऐसे नंबरों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

फीस देकर ही शामिल हो सकते हैं ऑनलाइन बोली में

उत्‍तर प्रदेश परिवहन विभाग (Uttar Pradesh Transport Department) ने वीआईपी (VIP) नंबरों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए पंजीकरण शुल्‍क को बढ़ा दिया है। अभी तक इसके लिए वाहन मालिक को पांच हजार रुपये देने पड़ते थे। इसके बाद ही वे वीआईपी नंबरों की बोली में शामिल हो सकते थे। अब वाहन मालिक को ऐसे नंबर के लिए एक लाख रुपये एडवांस देने पड़ेंगे। रजिस्‍ट्रेशन के बाद ही वाहन मालिक ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

बाइक म‍ालिक को देने होंगे 20 हजार रुपये

एआरटीओ प्रशासन विश्‍वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वीआईपी नंबरों का पंजीकरण शुल्‍क बढ़ा दिया गया है। पहले कार स्‍वामी को ऐसे नंबरों के रजिस्‍ट्रेशन के लिए पांच हजार रुपये देने पड़ते थे। अब इसको बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, बाइक म‍ालिक को रजिस्‍ट्रेशन के लिए 20 हजार रुपये देने होंगे। ऑनलाइन बोली के बाद इस रजिस्‍ट्रेशन फीस को कम दिया जाता है। इन नंबरों को भी चार वर्गों में बांटा गया है। उन्‍होंने कहा कि सबसे ज्यादा अति आकर्षण नंबरों का पंजीकरण मूल्य है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Published on:
01 Oct 2019 03:29 pm
Also Read
View All
‘किसी के बाप में दम नहीं, जो नमाज रोक दे’, सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता गिरफ्तार

दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया