गाज़ियाबाद

विवेक तिवारी हत्याकांड: इस सिपाही ने दी DGP को चेतावनी, अब खंगाली जा रही कुंडली

विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के समर्थन में वीडियो डालने वाले एटा में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी के खिलाफ जांच शुरू
2 min read
Sarvesh Chaudhary
विवेक तिवारी हत्याकांड: इस सिपाही ने दी DGP को चेतावनी, अब खंगाली जा रही कुंडली

गाजियाबाद. एप्पल एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद अब वीडियो पोस्ट कर व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले सिपाही सर्वेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। अब गाजियाबाद में भी उसकी कुंडली खंगाली जा रही है। बता दें कि विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले निलंबित सिपाही सर्वेश चौधरी ने शुक्रवार को एटा के एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंप खलबली मचा दी है। हालांकि एसएसपी ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। अब एटा में तैनात सिपाही सर्वेश चौधरी की कुंडली गाजियाबाद जोनल कार्यालय (जेडओ) से मांगी गई है। बता दें कि सिपाही पूर्व में गाजियाबाद में तैनात रहा है, जिसके चलते उसके बारे में जानकारी मांगी गई है।

बता दें कि लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या के बाद मथुरा निवासी सर्वेश चौधरी ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। इस वीडियो में उसने जमकर भड़ास निकाली है। इसमें वह पुलिसकर्मियों और नेताओं समेत मीडिया के लिए अभद्र टिप्पणी कर रहा है। सर्वेश ने बिना नाम लिए पुलिस महानिदेशक को भी चेतावनी दी। कहा कि हम हत्यारोपित नहीं हैं। इतना ही नहीं उसने पूर्व डीजीपी को लेकर भी अशोभनीय टिप्पणी की है। इस कारण अब सिपाही सर्वेश चौधरी की कुंडली गाजियाबाद जोनल कार्यालय (जेडओ) से मांगी गई है।

बता दें कि 2011 बैच का सिपाही सर्वेश 2012 से 2014 तक गाजियाबाद में तैनात रहा है। सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद में तैनाती के दौरान उसने आरआई से भी अभद्रता की थी। वह करीब तीन साल तक गाजियाबाद में तैनात रहा है, जिसके चलते गाजियाबाद से उसके बारे में जानकारी मांगी गई है।

Updated on:
06 Oct 2018 11:36 am
Published on:
06 Oct 2018 11:36 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी