गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने पुलिस से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का ऐसा जुनून सवार हुआ कि वह अश्लील वीडियो बनाती है और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी देती है। जानें इस चौंकाने वाले मामले की पूरी कहानी।
इंस्टाग्राम रील्स के जुनून में एक पत्नी ने अपने पति का जीवन मुश्किल कर दिया है। लोनी से आए एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त के सामने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसकी पत्नी रील्स बनाने के लिए गैर-मर्दों के साथ अश्लील हरकतें करती है। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देती है।
पीड़ित पति ने पुलिस आयुक्त को कुछ वीडियो भी दिखाए। इन वीडियो में पत्नी कभी आत्महत्या की कोशिश करती दिख रही है, तो कभी पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देती है। एक वीडियो में वह चाकू लेकर अपने पति के पीछे दौड़ती भी नजर आ रही है।
पीड़ित ने बताया कि 2009 में उनकी शादी हुई थी। 15 साल तक सब ठीक रहा। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 9 और 6 साल है। लेकिन 2024 में पत्नी को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने का जुनून सवार हो गया। इसके बाद से उसकी हरकतें बढ़ती जा रही हैं।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रील बनाते वक्त दूसरे मर्दों की बाहों में झूलती और अश्लील हरकत करती है। है। विरोध करने पर उसके दोस्त हत्या की धमकी देते हैं। इस जुनून ने पत्नी को इतना अंधा कर दिया है कि वह लोकप्रियता पाने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकती। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।