गाज़ियाबाद

महिला वकील के साथ थानेदार ने कर दिया ऐसा काम कि एसएसपी के सामने फूट-फूटकर रोई

गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने का सनसनीखेज मामला
2 min read
Ghaziabad
महिला वकील के साथ थानेदार ने कर दिया ऐसा काम कि एसएसपी के सामने फूट-फूटकर रोई

गाजियाबाद. एक महिला वकील ने एक थानेदार पर बसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण से शिकायत करने पहुंची महिला वकील ने फूट-फूटकर रोते हुए बताया कि वह अपने एक मुवक्किल के साथ सिहानी गेटे थाने गई थी। महिला वकील का आरोप है कि इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद पांडे और थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं उस दौरान उसके साथ गए अन्य वकीलों के साथ भी मारपीट की गई। महिला अधिवक्ता ने इसकी शिकायत आलाधिकारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की है।

बता दें कि एसएसपी वैभव कृष्ण के सामने फूट-फूटकर राते हुए आपबीती बताती हुई एक महिला वकील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार को एसएसपी के पास पहुंची महिला अधिवक्ता ने रोते हुए बताया कि वह 17 मई को एक मामले में अपने मुवक्किल के साथ सिहानी गेट थाने गई थी। इस दौरान उसके साथ कुछ और भी वकील मौजूद थे। वह शालीन तरीके से अपनी बात रख रही थी, लेकिन थानाध्यक्ष विनोद पांडे और उनके साथियों ने महिला अधिवक्ता का भी लिहाज नहीं किया। आरोप है कि इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद पांडे और थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं उस दौरान उसके साथ गए अन्य वकीलों के साथ भी मारपीट की गई। महिला अधिवक्ता ने इसकी एसएसपी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी बता दें कि थानाध्यक्ष विनोद पांडे पर दिल्ली में एक हत्या का मामला भी चल रहा है। यही नहीं एक पत्रकार ने भी इन पर आरोप लगाया था कि पत्रकार से मारपीट करने वालों को थाना अध्यक्ष संरक्षण दे रहे हैं।

Published on:
20 May 2018 12:13 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी