गाज़ियाबाद

बीजेपी नेता बन कर आए दबंगों ने ढाबे में मचाया उत्पात, महिला को मारी गोली

महिला का कहना है कि आरोपी ने खुद को बताया बीजेपी नेता

2 min read
ghaziabad
बीजेपी नेता बन कर आए दंबगों ने ढाबे में मचाया उत्तपात, महिला को मारी गोली

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी बात पर लोग अपनी दबंगई दिखाते हुए एक दूसरे को मारने-मरन पर उतारू हो जा रहे हैं। कुछ ऐसा मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहां दबंगों ने एक ढाबे में घुसकर मामूली बात पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला घायल हो गई है।

एनसीआर में मामूली बातों पर गोलीबारी अब आम बात हो गई है। गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में नेशनल हाईवे 58 के पास ढाबे में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम खाना खाने को लेकर कुछ लोगों का ढाबे में विवाद हो गया था। उसके बाद वहां कहांसुनी हुई। लकिन मंगलवार की शाम फिर से वही लोग दुबारा 10 से 15 लोगों को लेकर ढाबे में आ गए। उस वक्त ढाबे की मालकिन और उसका पति और मासूम बच्चे समेत कर्मचारी मौजूद थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने पहले कई हवाई फायर किए और उसके बाद मारपीट के अलावा ढाबे में तोड़फोड़ भी की। हवा में फायरिंग कर रहे दबंगों से बचने के लिए महिला किसी तरह से अपने बच्चे को उठा कर भागी लेकिन तभी महिला पर किसी ने पिछे से फायर कर दिया गया। महिला के पैर में पीछे की तरफ ऊपरी हिस्से में गोली लग गई। हालाकि महिला भले ही खुद घायल हो गई लेकिन बहादुरी के साथ अपने बच्चों को सकुशल बचा लिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने घायल हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला का कहना है कि आरोपी खुद को BJP का नेता बता रहा था। आरोपियों की संख्या 10 से 15 के बीच बताई जा रही है ।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Updated on:
06 Jun 2018 12:25 pm
Published on:
06 Jun 2018 12:17 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो