गाज़ियाबाद

महिला ने आत्महत्या के लिए गंग नहर में लगाई छलांग, लेकिन फिर भी सकुशल

नहर से महिला को बचाने वाले युवकों को पुलिस ने किया पुरस्कृत
2 min read
ghaziabad
महिला ने मरने के लिए गंग नहर में लगाई छलांग, लेकिन फिर भी सकुशल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मसूरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक महिला ने गंग नहर में छलांग लगा दी। लेकिन गनीमत रही कि पास में ही नहाने के लिए आए युवकों ने महिला को सकुशल बचा लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने महिला को बचाने वाले युवकों की बहादुरी के लिए उन्हें पुरस्कृत किया।

लोनी इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पारिवारिक झगड़े से तंग आकर घर छोड़ कर चली गई और मसूरी इलाके में उसने गंग नहर के पुल से छलांग लगा दी। लेकिन जैसे ही महिला ने छलांग लगाई तो आसपास के लोगों को शक हुआ और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तभी गंग नहर में नहाने आए कुछ युवकों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को ढूढना शुरू कर दिया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद महिला को डूबने से बचा लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इलाके की पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को मसूरी थाने लेकर पहुंची। जहां उसके परिजनों को सूचित किया। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला लोनी की रहने वाली है बताया जा रहा है कि गृह कलेश की वजह से उसने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की।

उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि गुरुवार की देर शाम मसूरी इलाके में गंग नहर में आत्महत्या किए जाने के उद्देश्य से लोनी इलाके में रहने वाली एक महिला ने छलांग लगा दी थी। लेकिन पास में ही कुछ युवकों ने बहादुरी का परिचय दिया। पुलिस की तरफ से उसे 500 रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
18 May 2018 11:43 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी