गाज़ियाबाद

सेना में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद अपना सर, वजह जान रह जाएंगे हैरान

सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी ने उठाया इतना बड़ा कदम, सभी रह गए दंग
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 9:46 AM IST
ghaziabad

गाजियाबाद। देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि युवा नौकरी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अब तक जालसाजी के मामले तो आपने खूब सुने और देखे होंगे। लेकिन सूबे के गाजियाबाद में सेना में भर्ती होने के लिए एक अभ्यर्थी ने जो कदम उठाया उससे जानकर हैरान रह जाएंगे। सेना में भर्ती होने आए एक अभ्यर्थी ने अपनी लंबाई के लिए खुद अपने सर पर चोट कर ली।

गाजियाबाद के कमला नेहरु नगर स्थित मैदान में सेना के अलग-अलग पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इतनी ही नहीं भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थी तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहे हैं। गुरुवार को भी मुरादाबाद से आए अंकित कुमार नाम के एक अभ्यर्थी ने सेना में भर्ती होने के लिए जो कारनामा किया उसे देखकर वहां मौजूद भर्ती करने वाले सैनिक भी दंग रह गए। दरअसल अंकित ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए अपने सर में ईंट मारकर चोट मार ली। ताकि सर में कुछ सूजन आ जाए और उसकी कुछ सेंटीमीटर की लंबाई और बढ़ जाए। लेकिन अंकित की ये चालाकी काम नहीं आ सकी। भर्ती कर रहे सैनिकों को शक हुआ तो उन्होंने जांच की जिसके बाद अंकित का ये कारनामा पकड़ा गया।

अंकित के अलावा कई अभ्यर्थी तो ऐसे रहे जिनके कई कागजात ही फर्जी निकले। गुरुवार को ऐसे 28 अभ्यर्थी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिनके डमिट कार्ड और मूल निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। आपको बता दें कि अब तक इस भर्ती में कुल 7289 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 4347 अभ्यर्थी ही कैंपस में पहुंच पाए। बाकी अभ्यर्थियों को लंबाई कम होने के कारण अवसर नहीं मिल पाया। वहीं 3938 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया जिनमें से परीक्षा केवल 290 अभ्यर्थी ही पास कर पाए है।

Published on: