गाजीपुर

Abbas Ansari In Gazipur: अब्बास अंसारी कुछ देर में गाजीपुर के लिए होंगे रवाना, वकील ने दी अहम जानकारी

Abbas Ansari को उत्तर प्रदेश स्थित कासगंज जेलl से कुछ देर में गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जहां वह कल अपने पिता मुख्तार अंसारी की फातिहा में शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 8:01 PM IST
abbas_ansari_in_gazipur.jpg
Abbas Ansari In Gazipur

Abbas Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को अपने पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर ली है। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को 3 दिन की जमानत दी है। कासगंज में अब्बास अंसारी के वकील केशव मिश्रा के मुताबिक अब्बास को 10, 11 और 12 अप्रैल की जमानत मिली है। 13 अप्रैल को उन्हें जेल लाया जायेगा।

पुलिस कस्टडी में गाजीपुर जाएंगे अब्बास

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी की जमानत मंजूर करते हुए उन्हें तीन दिन अपने घर पर रहने की इजाजत दी है। पुलिस कस्टडी में अब्बास अंसारी को गाजीपुर ले जाया जाएगा। अब्बास को कासगंज जेल से सीधे उनके घर ले जाया जाएगा।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

यूपी सरकार के आशंका जताये जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से पर्याप्त सुरक्षा के साथ पुलिस हिरासत में उसके पैतृक निवास स्थान गाजीपुर ले जाया जाए। अदालत ने राज्य पुलिस प्रमुख को यह सुनिश्चित करने को कहा कि यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो।

पीठ ने कहा कि अब्बास अंसारी को 11 और 12 अप्रैल को अपने परिजनों से मिलने की अनुमति दी जाए। अब्बास अंसारी ने पूर्व में सुप्रीम कोर्ट का रुख कर अपने पिता की अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। लेकिन अब्बास की याचिका समय रहते सूचीबद्ध नहीं हो सकी और वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका।

Updated on:
9 Apr 2024, 8:01 PM IST
Published on: