1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने मुख्तार के घर जाकर दी श्रद्धांजलि, लेकिन कब्र पर फूल चढ़ाने से परहेज

Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद से उनके पैतृक गांव मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Aman Kumar Pandey

•

Updated: 7 Apr 2024, 8:30 PM IST

akhilesh_yadav_visit__ghazipur.jpg

akhilesh yadav visit Ghazipur

Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद से उनके पैतृक गांव मुहम्मदाबाद स्थित आवास पर नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मुख्तार के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान धर्मेन्द्र यादव ने मुख्तार अंसारी की कब्र पर जाकर फूल भी चढ़ाए थे। रविवार 7 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाकात करने उनके पैतृक गांव पहुंचे। अखिलेश यादव ने यहां गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी से बातचीत की और मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि दी। लेकिन अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी की कब्र तक फूल चढ़ाने नहीं गए। मुख्तार के कब्र पर फूल चढ़ाने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को क्या परहेज है? इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे वे गाजीपुर में मुख्तार की कब्र पर जाएंगे। लेकिन वह गए नहीं और मुख्तार के परिजनों से मुलाकात के बाद वापस चले गए।

यह भी पढ़ें: हाजिरी में टॉपर लेकिन सवाल पूछने में बैक-बेंचर रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

मुख्तार की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने गाजीपुर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा प्रमुख ने कहा सरकार ने मुख्तार अंसारी की छवि को जो दिखाई है हकीकत में वैसी नहीं है। वो जेल में रहते हुए भी कई चुनाव जीते हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा जेल के अंदर जो घटना घटित हुई है वो सवाल खड़ा करता है। सरकार हिरासत में मौत के मामले में रिकॉर्ड बनाना चाहती है। वहीं अग्निवीर भर्ती पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा अब अगली अग्निवीर पुलिस बनेगी। यदि बीजेपी सरकार आई तो पुलिस की नौकरी भी चार साल की होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। वे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा गुंडों की पार्टी वाले बयान पर भी पलटवार किया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Crime: सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

उन्होंने कहा उनसे बड़ा गुंडा कौन ? अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को न्‍याय मिले यह सरकार की जिम्‍मेदारी है। संस्‍थाएं खत्‍म हो रही हैं। हम किससे शिकायत करें। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने भरोसे और सच्‍चाई को मारा है। एक सवाल के जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्‍तार अंसारी की मौत के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में होनी चाहिए। जो जांच चल रही है। उस पर भरोसा है? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे सरकार पर भरोसा नहीं है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप