1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बरौनी से ग्वालियर जा रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Aman Kumar Pandey

•

Updated: 7 Apr 2024, 4:51 PM IST

barauni_gwalior_express_in_panic_due_to_the_news_of_bomb_.jpg

Barauni Gwalior Express in panic due to the news of bomb

बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में रविवार को बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ट्रेन को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रोककर उसकी पूरी तलाशी ली गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि बरौनी -ग्वालियर एक्सप्रेस में बम है। बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर भारी पुलिस बल, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ते ने तलाशी की। ट्रेन को करीब 50 मिनट रोका गया। सभी बोगियों में बम की तलाशी की गई। हालांकि सूचना गलत पाई गई। तलाशी में ऐसी कोई सामग्री नहीं निकली।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Crime: सहारनपुर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या

बम होने की अफवाह

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीवी नाथ ने बताया कि आज सुबह 9:32 पर सूचना मिली कि ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस में बम है। कुछ ही मिनट बाद कई थानों की पुलिस फोर्स फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल दस्ता बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंच भारी पुलिस बल के साथ ट्रेन के अंदर घुसकर हर डिब्बे में तलाशी लेनी शुरू की गई। डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल ने ट्रेन का चप्पा चप्पा छान मारा। करीब 50 मिनट तक सघन तलाशी की गई। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने भी पूरे स्टेशन को खंगाल डाला। यात्री भी भयभीत रहे। इस दौरान तरह-तरह की आशंकाएं प्रकट होती रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हाजिरी में टॉपर लेकिन सवाल पूछने में बैक-बेंचर रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ