1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाजिरी में टॉपर लेकिन सवाल पूछने में बैक-बेंचर रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ

आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Nirahua) ने संसद में यूपी के सांसदों के एवरेज से 16 कम संसदीय डिबेट में हिस्सा लिया। औसत पूछे गए सवालों से 27 कम सवाल पूछे। बाकी सांसदों ने औसतन 1 या 2 प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया। लेकिन दिनेश लाल निरहुआ इस मामले में ज्यादा पीछे रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Aman Kumar Pandey

•

Updated: 2 May 2024, 5:07 PM IST

dinesh_lal

तारीख 20 दिसंबर 2022 संसद में शून्य काल चल रहा था। संंसद में गूंजा अहीर रेजिमेंट बनवा दीजिए हम मेडल से झोली भर देंगे और गोली कहीं भी आएगी हम सीना आगे कर देंगे। जिस दिन इस अहीर रेजीमेंट का गठन होगा चाइना की रूह कांप जाएगी। ये शब्द थे आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के जो संसद में सीना ठोंक कर बोल रहे थे।

2019 में मोदी की आंधी में जिस आजमगढ़ सीट को भाजपा जीतने में नाकामयाब रही। 2022 के उपचुनाव में दिनेश लाल ने उसी सीट पर जीत हासिल करते हुए पहली बार लोकसभा पहुंचे। और इस प्रकार निरहुआ बन गए अभिनेता से नेता। इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनके पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी मुलायम सिंह यादव भी सांसद रहे है। इस सीट से पूर्वांचल के बाहुबली नेता में गिने जाने वाले रामाकांत यादव भी 4 बार के सांसद रहे है। 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने में बस कुछ ही दिन शेष है। इसलिए हम सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का रिपोर्ट कार्ड ढूंढ लाए है।

दिनेश लाल यादव की डिबेट में हिस्सेदारी 3%
डिबेट में हिस्सा लेने का नेशनल एवरेज 11.8%
यूपी के सांसदों का एवरेज 19.1
निरहुआ नेशनल एवरेज से 8.3% पीछे
यूपी के सांसदों के एवरेज से 16.1% पीछे
सोर्सः पीआरएस

इंडियन आर्मी में अहीर रेंजीमेंट की मांग
भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने की मांग

निरहुआ ने कुल सवाल पूछे 36
संसद में सवाल पूछने का नेशनल एवरेज 80
यूपी के सांसदों के सवाल पूछने का एवरेज 63
निरहुआ नेशनल एवरेज से 44 सवाल पीछे
यूपी के सांसदों के एवरेज से 27 सवाल पीछे
समयकालः 8 अगस्त 2023 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक
सोर्सः पीआरएस

आंगनवाणी केंद्र के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई जैसे जरूरी सवाल पूछे हैं।

पंचायतों का डिजिटलाइजेशन करने का सवाल
सरकारी अस्पतालों में फ्री दवा का सवाल
सोलर एनर्जी के नीति का सवाल
रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का सवाल
प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े सवाल

संसद में कुल प्राइवेट मेंबर बिल पेश किए 0
प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का नेशनल एवरेज 0.6
यूपी के सांसदों का एवरेज 0.5
निरहुआ नेशनल एवरेज से 0.6 पीछे
यूपी के एवरेज से 0.5 पीछे
समयकालः 2 अगस्त 2022 से लेकर 09 फरवरी 2024 तक
सोर्सः पीआरएस

कुल प्रस्तावित सैंक्शन बजट 10 करोड़ रुपए
कुल बजट मिला 5 करोड़

निरहुआ की हाजिरी 90%
सांसदों के हाजिरी का नेशनल एवरेज 79%
यूपी के सांसदों के हाजिरी का एवरेज 83%
नेशनल एवरेज से 11% आगे
स्टेट एवरेज से 7% आगे
समय कालः मानसून सेशन 2022 से लेकर बजट सेशन 2024
सोर्सः पीआरएस

यह भी पढ़ें : सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः संसद में सवाल पूछने का नेशनल एवरेज 207, सोनिया ने पूछा 0

यह भी पढ़ें : सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः वरुण गांधी ने सवाल तो पूछे, पर डिबेट से बचते रहे पीलीभीत सांसद

यह भी पढ़ें : सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः 10 साल में 43 बार वाराणसी गए सांसद नरेंद्र मोदी, पहली वंदे भारत वाराणसी को सौंपी

यह भी पढ़ें : सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः संसद में ऑलराउंडर लेकिन एक ‘गलती’ और कटा राजेंद्र अग्रवाल का टिकट

यह भी पढ़ें : सांसद जी का रिपोर्ट कार्डः संसद में सवाल पूछने का नेशनल एवरेज 207, रवि किशन ने पूछे 474

(हमारा काम था, सांसद जी का रिपोर्ट कार्ड पेश करना, वो पास रहे या फेल, ये आप बताइए कमेंट बॉक्स में या फिर ईमेल कीजिए- janardan.pandey@in.patrika.com पर...)

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश