गाजीपुर

कोई चंदा भी तो नहीं देता…चाचा को कैसे देते हेलीकॉप्टर, बिहार में स्टार प्रचारक बनाने के सवाल पर दिया जवाब

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव और सांसद अफजाल अंसारी भी मौजूद थे। वह सैदपुर के रामपुरमांझा में सपा विधायक अंकित भारती की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे।

2 min read
गाजीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, PC-@samajwadiparty

गाजीपुर : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ चाचा शिवपाल यादव और सांसद अफजाल अंसारी भी मौजूद थे। वह सैदपुर के रामपुरमांझा में सपा विधायक अंकित भारती की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे।

अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार तो बिहार में सिर्फ दिखावटी दूल्हे हैं। बीजेपी समय आने पर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। वह सिर्फ नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर रही है।

ये भी पढ़ें

बीमा पॉलिसी बनी हत्या की वजह, मां ने 25 साल के बेटे को प्रेमी के संग मिलकर मार डाला

इसी बीच एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि आपने चाचा शिवपाल को बिहार में स्टार प्रचारक क्यों नहीं बनाया। इस पर अखिलेश यादव ने मजाकिया अंदाज मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हम उनके लिए अलग से हेलीकाप्टर का इंतजाम कहां से करते। चंदा तो आप लोग दे नहीं रहे हैं।

MBA छात्रा अंबिका मित्तल से हुई अंकित भारती की शादी

अखिलेश यादव सैदपुर के रामपुरमांझा में सपा विधायक अंकित भारती की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। ​​​​अंकित भारती ने नैनीताल में 16 अक्टूबर को MBA छात्रा अंबिका मित्तल के साथ शादी की थी। अंबिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। वो पिता के साथ कारोबार संभालती हैं। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

सपा ने इनको बनाया है बिहार में स्टार प्रचारक

समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते शुक्रवार यानी 24 अक्टूबर को 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में अखिलेश के दोनों चाचा रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का नाम गायब थे। शिवपाल यादव पार्टी के महासचिव और राम गोपाल मुख्य राष्ट्रीय महासचिव हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अखिलेश यादव और किरणमय नंदा के बाद तीसरे नंबर पर आजम खान का नाम है। अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव का नाम इस सूची में है। तेज प्रताप, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

ये भी पढ़ें

आधी रात श्मशान घाट पर मिली नग्न हाल में महिला…लाल कपड़ा, जादू टोने का सामान देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े

Published on:
30 Oct 2025 06:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर