गाजीपुर

गाजीपुर में पकड़ा गया चंदौली का शातिर, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ 25 हजार का इनामी, दर्ज हैं आधा दर्जन मुकदमे

Encounter in Ghazipur: नंदगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया...
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 7:27 AM IST
Ghazipur latest news
मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी, (Pc-Ghazipur Police)

Ghazipur News: गाजीपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नंदगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात नंदगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना शादियाबाद में दर्ज गिरोह बंद अधिनियम के मुकदमे में वांछित आरोपी धामपुर घरवा मोड़ के समीप मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। वहीं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदौली के धिना थाना क्षेत्र के रहने वाले ओसियर बिंद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना शादियाबाद में दर्ज मुकदमे में उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

गंभीर मुकदमों में था वांछित

पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चंदौली में दो और गाजीपुर में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गो वध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर के शादियाबाद थाने में 2025 में गो वध और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, नंदगंज थाने में 2026 में हत्या के प्रयास के मामले में वह आर्म्स एक्ट के मामले में भी वांछित चल रहा था।

Updated on:
3 Nov 2026, 7:27 AM IST
Published on: