गाजीपुर

पुलिस संग मुठभेड़ में पंजाब का शातिर गौ-तस्कर घायल, गाजीपुर पुलिस ने दो अन्य को भी पकड़ा, दो DCM से 18 पशु बरामद

Ghazipur crime News: थाना भांवरकोल क्षेत्र में पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पंजाब का एक शातिर गौ-तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है...
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 12:18 PM IST
Ghazipur News
पकड़ा गया आरोपी, (Pc-Ghazipur Police)

Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। थाना भांवरकोल क्षेत्र में पशु तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पंजाब का एक शातिर गौ-तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी डीसीएम वहां में पशुओं को लादकर बिहार में तस्करी करने जा रहे थे? इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और यह कार्रवाई की गई।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जानकारी के मुताबिक, भांवरकोल थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे अपनी टीम के साथ इलाके में अपराधियों के खिलाफ जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध डीसीएम गाड़ी पक्खनपुर होते हुए बिहार की तरफ जा रही है, जिस पर पंजाब का नंबर प्लेट लगा हुआ है। मुखबिर ने आशंका जताई कि गाड़ी में गोवंश लगे हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद ग्राम रसूलपुर मोहम्मदाबाद भरौली मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान सामने से आ रही संदिग्ध डीसीएम गाड़ी को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान वहां से कुल 9 गोवंश बरामद किए गए।

पुलिस की पूछताछ में हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि एक और डीसीएम इसी रास्ते से आ रहा है, जिसमें नौ गौवंश लदे हुए हैं। आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे थे। इसी दौरान जब डीसीएम आती दिखाई तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। डीसीएम में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत ही उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया। वहीं, मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

असलहा कारतूस बरामद

थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंजाब के लुधियाना का रहने वाला सुखदीप कुमार इस मुठभेड़ में घायल हो गया है। वहीं उसके दो अन्य साथी पवन कुमार और दर्शन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तीनों अभियुक्त पंजाब के ही रहने वाले हैं और पंजाब से पशुओं को लादकर बिहार में बेच दिया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही दो डीसीएम गाड़ी जिस पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी है, उसे भी जप्त कर लिया गया है। वहीं, 18 गोवंशों को आश्रय स्थल भेज दिया गया है।

Updated on:
12 Nov 2026, 12:18 PM IST
Published on: