गाजीपुर

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा…

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से पहले एक ऑ‌डियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। ऑडियो में मुख्तार अपने परिवार से बात कर रहा है।
less than 1 minute read
• •
Mar 29, 2024
mukhtar Ansari _.jpg
mukhtar Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी 3 दिनों से बीमार चल रहा था। 28 मार्च को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद से एक ऑ‌डियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है यह ऑडियो मुख्तार अंसारी का है। हलांकि, पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस ऑडियो से यह बात सामने आ रही है कि मुख्तार का स्वास्थ काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था।


वायरल ऑडियो में कॉल करके कहा कि वो 16 मार्च से रोजा नहीं रख पा रहा है। आडियो में यह सुनाई दे रहा है कि बहुत अधिक परेशानी हो रही है। हम बैठ नहीं पा रहे हैं। बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। मुख्तार की बात सुनकर बेटे उमर अंसारी ने कहा कि मैने आपको वीडियो में दखा है, आप बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं।


ऑडियो में मुख्तार अपनी खराब हालत के बारे में बता रहा है। बेटा उमर बोलता है कि आप हिम्मत बनाए रखिए पापा। आपसे ज्यादा हिम्मत किसी के पास नहीं है। कुछ भी करके रोज बात कर लिया करिए। रमजान का पाक महीना है। इंशाअल्लाह हम लोग जल्द ही हज करेंगे। हम जल्द ही आपके लिए खजूर और जमजम लेकर आएंगे।

Updated on:
29 Mar 2024 05:09 pm
Published on:
29 Mar 2024 05:09 pm
Also Read
View All
Ghazipur News:.’उम्मीद है भगोड़ा साबित नहीं होंगे’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, कांग्रेस नेताओं पर भी उठाए सवाल

‘पैसा लौटाने के बहाने बुलाया और फेंक दिया तेजाब’, गाजीपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: महिला को 10 साल की सजा

गाजीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 अवैध असलहों के साथ 3 गिरफ्तार, एमपी से लेकर डिलीवरी करने पहुंचे थे

‘जाति-धर्म के नाम पर वोट न मांगे तो जमानत जब्त हो जाएगी’, अखिलेश यादव पर जमकर बरसे डिप्टी CM बृजेश पाठक

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा: अस्पताल में दिया था चकमा, मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार