गाजीपुर

बुझ गया किसान के घर का चिराग; गाजीपुर में पोखर में डूबकर दो जुड़वा भाइयों की मौत

Teenager Drown in pond: गाजीपुर में गर्मी से बचने के लिए पोखर में नहाने गए दो जुड़वा भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

2 min read
Jun 08, 2026
Kids drowned
सांकेतिक इमेज-पत्रिका

Ghazipur News: गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उसे समय हड़कंप मच गया, जब पोखर में नहाने गए दो जुड़वा भाई डूब गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों का शव को पोखर से बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

गर्मी के कारण पोखर में गए थे नहाने

नंदगंज के भूड़रभा गांव के रहने वाले बच्चे लाल यादव के जुड़वा बेटे हिमांशु (16) और प्रियांशु (16) गर्मी अधिक होने के कारण गांव के पास में ही स्थित पोखर में सोमवार को नहाने गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, पोखर के पास जाने पर दोनों बच्चों के कपड़े बरामद हुए। इस बात की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने बच्चों को पोखरे में ढूंढना शुरू कर दिया।

वहीं, मामले की पूरी जानकारी नंदगंज पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद नंदगंज पुलिस मौके पर गोताखोरों की टीम के साथ पहुंची। करीब घंटे भर की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव पोखर से बरामद हुए। इसके बाद परिजनों में कोहरा मच गया। शव बरामद होने के बाद बच्चों की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

किसान हैं बच्चों के पिता

बच्चों के पिता बच्चे लाल यादव ने बताया कि उनके दोनों बच्चे जुड़वा थे और नंदगंज के ही एक निजी स्कूलों में कक्षा दसवीं के छात्र थे। बच्चे लाल यादव ने बताया है कि वह पेशे से किसान हैं और कड़ी मेहनत से बच्चों को पाला था। उन्होंने बताया कि उनके दो ही बेटे थे और अब उनके घर में उनकी पत्नी और उनके अलावा और कोई नहीं बचा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे मिलनसार स्वभाव के थे और पढ़ाई में भी अच्छा कर रहे थे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Published on:
08 Jun 2026 07:46 pm