गोंडा

लूट के विरोध पर महिला की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, शरीर पर चोट के निशान कुछ और कर रहे इशारा

गोंडा के करनैलगंज क्षेत्र में सुबह शौच के लिए गई बुजुर्ग महिला की लूट के विरोध पर सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बदमाश सोने का आभूषण लूट ले गए। महिला का शव सड़क किनारे मिला। तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई।

2 min read
Oct 06, 2025
घटना के बाद घर पर जांच करती पुलिस फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नचनी करुआ गांव में सोमवार की सुबह तड़के बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इस दौरान बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर नाक में पहना सोने का आभूषण छीन लिया। विरोध करने पर उसके सिर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में सड़क किनारे गिरी महिला को देखकर ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका के बेटे सदानंद ने बताया कि उनकी मां रोज की तरह शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। जब देर तक नहीं लौटीं तो छोटे भाई ने जाकर देखा तो वे सड़क किनारे बेसुध पड़ी थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। नाक में पहनी सुराही भी गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के दौरान ही उनकी हत्या कर दी। वारदात की जानकारी मिलते ही करनैलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस दोनों पहलुओं लूट और हत्या को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। गांव में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

‘पापा, मत मारो मुझे…’ कहता रहा मासूम, पर राक्षस पिता ने काट डाला जबड़ा हुई मौत

प्रभारी निरीक्षक बोले- घटना की हर एंगल से की जा रही जांच

प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच में प्रकरण दुर्घटना का लग रहा है। फिलहाल उन लोगों ने जो प्रार्थना पत्र दिया है। उस हिसाब से पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। महिला के शरीर पर जिस तरह से छोटे आई हैं। वह दुर्घटना ही लग रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने निकल कर आते हैं। उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
06 Oct 2025 03:22 pm
Published on:
06 Oct 2025 03:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर