गोंडा

आरक्षण द टैलेंट किलर, रिजर्वेशन का ऐसे कर रहे विरोध

गोंडा जिले के वजीरगंज में शूट हुई फिल्म आरक्षण द टैलेंट किलर, कहा- आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित हो रिजर्वेशन
2 min read
Nov 13, 2017
aarakshan the talent killer

गोण्डा. वजीरगंज के बेलिया गांव में 'आरक्षण द टैलेंट किलर' टेली फिल्म की आखिरी शूटिंग शूटिंग हुई। आरक्षण पर आधारित इस फिल्म के निर्देशक निर्देशक निरंकार पंडित हैं। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में भोजपुरी गायक व अभिनेता अनिल सिंह निर्बोध हैं, जो गोंडा जिले के ही वजीरगंज क्षेत्र के मजवां पेड़राही के मूल निवासी हैं। इससे पहले भी वजीरगंज में भोजपुरी गायक व नायक अनिल सिंह निर्बोध अभिनीत फिल्म 'आक्रोश' की शूटिंग हो चुकी है।

आरक्षण के नाम पर सियासत के सूरमा विगत कई वर्षों से अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर सांची एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'आरक्षण द टैलेंट किलर' फिल्म बन रही है। 'आरक्षण द टैलेंट किलर' की फिल्म की आखिरी शूटिंग वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बेलिया में किया गया, जबकि इससे पूर्व इस फिल्म को वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम मजगवां पेड़राही व गोण्डा के सोनी गुमटी के आसपास शूट किया गया है।

इनके दमदार अभिनय से सजी है फिल्म
आरक्षण का विरोध करती हुई इस फिल्म की मुख्य भूमिका में गायक एवं अभिनेता अनिल सिंह निर्बोध, संतोष गुप्ता, अभिनेत्री ममता कश्यप, अजीत सिंह अश्क, दीनदयाल तिवारी सुबोध आदि कलाकार हैं, जो फिल्म में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगें। 'आरक्षण द टैलेंट किलर' फिल्म निर्देशन का जिम्मा फिल्म निरंकार पंडित को सौंपा गया है, जो पहले 'आक्रोश' का निर्देशन कर चुके हैं।

आरक्षण के नाम पर सेंकी जा रही हैं रोटियां
फिल्म के बारे में पूछने पर नायक व गायक अनिल सिंह निर्बोध ने बताया कि देश में आरक्षण के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेंकने का काम हो रहा है। जातिगत आरक्षण से सवर्णों के असली गरीब भूखों मर रहे हैं। अब ये आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित होनी चाहिये। यही इस फिल्म का उद्देश्य है।

भटकते कलाकारों को यहां मिलेगा एक्टिंग का मौका
अनिल सिंह निर्बोध ने बताया कि सांची एंटरटेनमेंट हर उस कलाकार के लिये एक सही प्लेटफॉर्म है, जो इधर उधर-भटक रहे हैं और कहीं0 जाकर लुट रहे हैं। फिल्म रिलीज के बारे मे इनका कहना है कि फिल्म 'आरक्षण द टैलेंट किलर' दर्शकों को शीघ्र ही देखने को मिलेगी। उसके बाद फिल्म 'आक्रोश' रिलीज की जायेगी।

Published on:
13 Nov 2017 10:41 am